डिप्रेशन की समस्या से हैं परेशान तो करें ये आयुर्वेदिक इलाज, जल्द मिलेगी राहत

डिप्रेशन की समस्या से हैं परेशान तो करें ये आयुर्वेदिक इलाज, जल्द मिलेगी राहत

सेहतराग टीम

बढ़ती टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों को कई कामों में आसानी हुई है, तो लोगों कई तरह की समस्याएं भी को होने लगी हैं। उन समस्याओं से कई लोग जंग जीत लेते हैं, लेकिन कोई इतना ज्यादा इन पररेशानियों में फंस जाता हैं कि वह खुद से ही हार जाता है। जो आगे चलकर डिप्रेशन का कारण बन जाता है। डिप्रेशन नौकरी, फैमिली, पढ़ाई, करियर या फिर किसी अन्य कारण से भी हो सकता है।

पढ़ें- ये चीजें खाने से दूर होती है शरीर में आयरन की कमी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 8 से 10 लाख लोग खुद अपनी जान ले लेते हैं। हर 40 सेकंड में एक सुसाइड का मामला सामने आता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह डिप्रेशन मानी जाती है। 2018 की तुलना में  साल 2020 में डिप्रेशन के मामले 4 प्रतिशत बढ़े है। ऐसे में जरुरी हैं जो इसके बारे में अधिक जानकारी और इससे जमकर मुकाबला करके जीत हासिल कर सकते हैं। 

डिप्रेशन से निजात दिलाने में योग काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही जो व्यक्ति डिप्रेशन में हो वह अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। इसके अलावा इन आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकता है। इससे भी लाभ मिलेगा। 

डिप्रेशन से निजात दिलाने के आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Remedies to Get rid of Depression Problem in Hindi):

बादाम रोगन

बादाम रोगन नाक में डाल लें। इसके अलावा एक चम्मच दूध के साथ लें। 

मखाना

मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करके भी आप डिप्रेशन से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। इसके लिए थोड़े से मखाना में पोस्ट दाना मिलाकर दूध में डाल दें और इसकी खीर बनाकर खाएं। 

ब्राह्मी

एक चम्मच अश्वगंधा का पाउडर और एक चम्मच ब्राह्मी को एक गिलास पानी में मिलाकर रोजाना सेवन करे।

नींबू

एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शहद को दो कप पानी में मिला लें। इसके बाद इसका रोजाना सेवन करे।

अखरोट

बादाम,अखरोट, मुनक्का, अजींर को रात को भिगो दें और सुबह पीसकर दूध के साथ ले लें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

काजू

काजू में जिंक और पोटैशियम पाया जाता जो ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर को ऊर्जा मिलता है और ब्रेन में अच्छे हॉर्मोन्स का सीक्रेशन बढ़ जाता है। जिससे आपका मूड खुश होता है और डिप्रेशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।  इसके लिए 4-5 काजू को पीसकर एक कप दूध में मिलाकर रोजाना पिएं।

इसे भी पढ़ें-

बदलते मौसम में होने वाले बुखार से आराम दिला सकती है अदरक, ऐसे करना है सेवन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।